
जमशेदपुर।


राज्य स्तरीय व जिला स्तरीय समस्या को लेकर पूर्वी सिंहभूम जिला कॉग्रेस कमिटी के द्वारा उपायूक्त कार्यलय के समीप विशाल धरना दिया गया। घरना के उपरांत मुख्यमंत्री के नाम तीन सुत्री ज्ञापन उपायुक्त को सौपा गया।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि राज्य को सुखा प्रभावित राज्य घोषित कर किसानो को उचित मुआवजा सरकार के द्वारा दिया जाए। पेट्रोल की वृद्धि को सरकार वापस ले । इसके अलावे शहर मे पिछले दिनो हुए दंगा मे प्रबावित लोगो को अविलम्ब मुआवजा तथा नामजद अभियुक्तो की अविलम्ब गिरफ्तार किया जाए.तथा 86 बस्तियो को नही बल्कि 156 बस्तियो को मालिकाना हक मिलना चाहिए।
घरना मे शामील होने आए प्रदेश के सचिव जवाहरलाल शर्मा ने कहा वर्षा कम होने के कारण राज्य मे सूखा पड़ा हुआ राज्य सरकार को किसानो को कोई चिंता नही है।सरकार इस मामले मे जल्द हस्तक्षेप करे ताकि किसानो को लिए मुआवजा तथा ग्राम- पंचायत , पंचायत मे बड़े पैमाने पर विकास योजनाओ तथा रोजगार को प्रारंभ किया जाए।
वही घरना पर बैठे पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार जल्द से जल्द 86 बस्तियो नही बल्कि 156 बस्तियो का मालिकाना हक दे।

