
जमशेदपुर।


श्री श्री महाकालेश्वर छठ घाट समिति जुगसलाई द्वारा आज छठ घाट में स्वछता अभियान चलाया गया। इस दौरान पूजा सामग्री को नदी तट में एकत्रित किया गया व नदी में फैले कचरे को जलाया गया।स्वछता अभियान प्रतीकात्मक दिखावा न हो बल्कि जीवन का हिस्सा बने ऐसा संदेश समिति लोगो को देती है।स्वच्छ्ता अभियान में समिति के संरक्षक विजय सिंह,अमर सिंह,संतोष दुबे,राकेश पांडेय ,इंद्रजीत सिंह,मोना गोराई,सत्येंद्र दुबे समेत अनेक लोग लगे हुए थे

