
कौशिक घोष चौधरी


जमशेदपुर।
दीपावली के उपलक्ष्य में देवनगर , बाराद्वारी स्थित शिरोमन सिंह मेमोरियल स्कूल रंगारंग कार्यक्रम हुए। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इस अवसर पर स्कूल में दीपावली के उपलक्ष्य मे विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें ग्लेस पेपर से रॉकेट बनाना, पुराने शादी के कार्डस से दीपक, मोमबत्ती डेकोरेशन, चार्ट पेपर और ग्लिटर पेपर से लैंप, आइस्क्रीम स्टिक से वाल हैं¨गग, सीडी से वाल हैंगिग, ग्री¨टग कार्ड, पूजा थाली डेकोरेशन आदि प्रतियागिताएं हुई, जिसमें बच्चों ने बढ़चढकर हिस्सा लिया।
स्कूल के चेयरमैन ने कहा कि हमें बिना प्रदूषण फैलाए रोशनी के साथ यह पर्व मनाना चाहिए। आतिशबाजी से बचना चाहिए, इससे ध्वनि और वायू प्रदूषण होता है, जिसके कारण पूरा वातावरण प्रदूषित होता है। पशु-पक्षियों को इससे काफी नुकसान होता है। बिना पर्यवरण को नुकसान पहुंचाए हमें यह त्योहार मनाना चाहिए। इस मौके पर स्कूल के सचिव आदि मौजूद रहे। अंत में धन्यवाद ज्ञापन
प्रध्नाध्यपिका पोम्पा गांगुली ने दी I

