
जमशेदपुर।


अमन चैन और भाइचारा का त्यौहार ईद शनिवार को जमशेदपुर मे धूमधाम से मनाया जा रहा है। साकची के जामा मस्जिद .मानगो के गांधी मैदान सहित कई मस्जिदो मे ईद की नमाज अदा करने लोग पहुंचे।बच्चो मे ईद को लेकर गजब उत्साह देखा जा रहा है।मस्जिदो मे अकीतमंदो ने अपने गुनाहो की तौबा की और अल्लाहताला से मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी। नमाज अदा करने के बाद लोग एक दुसरे के गले मिल गिले शिकवे दूर किये और एक दुसरे को बधाई दी ।. इस बाद लोगों का एक दुसरे के घर आना जाना दिन भर लगा रहा …।

