
संवाददाता
जमशेदपुर: शहर में चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है. चोरों ने शहर के लगभग सभी थाना क्षेत्रों में आतंक मचा रखा है. ताजा घटनाक्रम टेल्को थाना क्षेत्र अन्तर्गत रोड नंबर 11 के के2/38 से . चोरों द्वारा बंद घर से दो लाख रुपये मूल्य के जेवरात व पाँच हजार रू नगद चोरी किए जाने का प्रकाश में आया है. घटना के संबंध में पीड़ित विजय चौधरी ने बताया कि वे अपने ससुर के श्राद्ध कर्म में हिस्सा लेने पटना गये हुए थे.



