
जमशेदपुर।


जिला मुख्यालय में उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल ने जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था की जानकारी ली । ये बैठक अगामी त्योहारो और पंचायत चुनाव के मद्देनजर किया गया था।, जिसमें जिले भर में अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और अपराधियों की धड़ पकड़ को लेकर चर्चा हुई । बैठक में विधि व्यवस्था को चाक चौकंद बनाने तथा अपराधियों की नकेल कसने के लिए कई फैसले भी लिये गये। उपायुक्त ने विधि व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुलिस अधिकारियों को कई दिशा- निर्देश भी दिये गए। उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल इस सदर्भ में बताया जिला मे शांति व्यवस्था बनाने के लिए अपराधियों के साथ कड़ाई से पेश आने की जरूरत है । इस बैठक में एसएसपी अनूप टी मैथ्य़ु सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, सभी डीएसपी और थानेदार शामिल थे।

