
बहरागोड़ा:विज्ञानप्रदर्शनियों के आयोजन से छात्र-छात्राओं के वैज्ञानिक प्रतिभाओं का विकास होता है. विज्ञानं प्रदर्शनियों का आयोजन प्रति वर्ष करना चाहिए. सतत प्रयास एवंअनुशासन से सफलता मिलती है. तारापद सारंगी डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में आयोजित विज्ञानं प्रदर्शनी का उदघाटन करते हुए स्थानीय प्रबंधन समिति के अध्यक्षा डॉ.बिनी सारंगी ने यह बातें कहीं. डॉ.बिनी सारंगी ने कहा कि टी.पी.एस. डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल ग्रामीण छेत्रों में छात्र-छात्राओं के बीच छिपी हुई प्रतिभाओं को खोज निकालती है. उन्होंने कहा कि इस विद्यालय के छात्र-छात्राएं अंतर-जिला, अंतर-स्कूल प्रतियोगिताओं मेंउत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने इसके लिए विद्यालय के प्राचार्य एस.के.पाण्डेय, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं को बधाई दी. प्राचार्यएस.के.पाण्डेय ने कहा कि वर्ग,अंतर-वर्ग एवं अंतर-हाउस स्तर पर प्रतियोगिताएँ आयोजीत कर छात्र-छात्राओं को छेत्रिय एवं प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताएं में भेजे जाते हैं. जहाँ पर वे अच्छे प्रदर्शन करते हैं. उन्होंने कहा कि विद्यालय की विभिन्न कार्यकमों में अभिभावकों की उपस्थिति से छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ता है. विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वन-पर्यावरण, सुचना-तकनीक, स्वास्थ्य सहित विज्ञान के विभिन्न विषयों पर मॉडल के माध्यम से प्रदर्शन किया. कार्यक्रम में स्थानीय प्रबंध समिति के मनोरंजनराउत, शिप्राराउत, दिलीप साहू(मिठू), भूतपूर्व सैनिक संगठन के देबाशीषदाससहित अनेक अभिभावक-गन उपस्थित थे.



