
सोमवार वावा कुटी के मनेकामना मंदिर में एक प्रेमी युगल की शादी करायी गयी. मंदिर के पुजारी प्रभुनाथ त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चरों के बीच प्रेमी युगल की शादी करवायी. इस दौरान बाबा कुटी की महिलाएं भारी संख्या में मौजूद थीं. शादी समारोह में उपस्थित महिलओं ने पारंपरिक गीत गाकर शादी को यादगार वनाया. हालांकि वर पक्ष से कोई भी मौजूद नहीं था. जबकि वधु पक्ष से सभी मौजूद थे. इस शादी के विषय में स्थानीय लोगों ने बताया कि वधु (सुप्रिया कुमारी) एक शादी समारोह में बाग लेने बाढ़ (बिहार) गयी थी. वहीं उन दोनों के बीच प्रेम हो गया. इस बीच वधु (राहुल सिंह) ने शादी की पहल की तो वधु के परिवार वालों ने राहुल के परिजनों की रजामंदी के उद्देश्य से बिहार जाकर परिजनों से बात की तो परिवार वालों ने कहा कि यदि लड़का राजी है तो आप शादी करवा सकते हैं हमलोग शरीक नहीं होंगे. इधर राहुल लड़की के जिद को देखते हुए कोर्ट में पहले ही अर्जी दे चुका था. कोर्ट में शादी की कार्रवायी पूरी करने के बाद लड़की के परिवार वालों ने विधिवत सामाजिक रूप से मंदिर में विवाह की रस्म पूरी करवायी. लड़का राहुल एनटीपीसी में कार्यरत है जवकि वधु सुप्रिया एमबीए की छात्रा है. लड़की का परिवार बाब कुटी में एक किराये के मकान में पिछले छः माह से रहते हैं.



