
जमशेदपुर ।
लोक आस्था एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ पर ’लोक समर्पण‘ परिवार ने अध्यक्ष ललित दास के नेतृत्व में 25 अक्टूबर को बाबूडीह छठ घाट के पास स्थित विकास भवन में छठ पूजन सामग्री का वितरण किया। संस्था की ओर से कुल 51 सूप (नारियल, फलादि पूजन सामग्री) जरूरतमंद व्रतियों के बीच वितरण किया गया। पूजन सामग्री वितरण के बाद उपस्थित छठ व्रतियों का पैर छूकर ’लोक समर्पण‘ के अध्यक्ष ललित दास ने आशीर्वाद लिया। श्री दास ने कहा कि अगले वर्ष से नहाय-खाय के दिन से ही जरूरतमंद व्रतियों को छठ पूजन की समस्त सामग्रियां उपलब्ध करायी जायेगी।
मौके पर ललित दास के साथ टुनटुन सिंह, गूंजन यादव, मृत्युंजय, मिथिलेश साव, नीरज कुमार, रूपेश साहू, ज्ञान सिंह, सुभाष मुखी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



