
● सुबह मण्डलों में निकलेगी प्रभातफ़ेरी , शाम को अटल जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करेगी भाजपा
जमशेदपुर।
झारखण्ड राज्य के 17वें स्थापना दिवस के निमित कल भारतीय जनता पार्टी की जमशेदपुर महानगर कमिटी विभिन्न मण्डलों में कार्यक्रम आयोजित करेगी। इस दौरान देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के प्रति कृतज्ञता और आभार व्यक्त करते हुए राज्यवासियों को ‘झारखण्ड’ के रूप में खनिज-संपदाओं और अनेक अवसरों से परिपूर्ण अवसर देने हेतु मण्डल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुबह सभी मण्डलों में पार्टी कार्यकर्ता प्रभातफेरी निकालते हुए अटल जी के प्रति आभार व्यक्त करेंगे तथा शाम में मण्डलों में कार्यक्रम आयोजित करते हुए स्थानीय लोगों को राज्य गठन में भाजपा के योगदान के विषय में अवगत कराएंगे।
वहीं धरती आबा बिरसा मुंडा जयंती पर पूर्वाह्न 9:30 बजे भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ता टुइलाडुंगरी दुर्गापूजा मैदान से इकट्ठे होकर युवा मोर्चा कार्यकर्ता को संग लेते हुए आयोजित मोटरसाइकिल जुलूस में शामिल होते हुए बिरसानगर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। महानगर के विभिन्न विधानसभावार पार्टी के आला नेता ज़िम्मेदारी संभालेंगे। पटमदा में जमशेदपुर सांसद सह प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष विद्युत वरण महतो कार्यक्रम की अगुआई करेंगे वहीं पोटका क्षेत्र में विधायक मेनका सरदार, जमशेदपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार और पश्चिमी क्षेत्र में जिला उपाध्यक्ष चितरंजन वर्मा कार्यक्रम की अगुआई करेंगे।

