
जमशेदरपुर।


सरकार के मंत्री सरयू राय ने जिस प्रकार मुख्यसचिव पर आरोप लगाए है उस मामले मे सरकार को जबाब देना चाहिए । नही तो सी एस पर कार्रवाई करना चाहिए। ऐ बाते जमशेदपुर मे झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो बाबुलाल मराण्डी ने पत्रकार वार्ता में कही। वे जमशेदपुर में एक दिवसीय दौरे पर आए थे। वे जमशेदपुर के परिसदन में पत्रकारो को सवाल का जबाब दे रहे थे। उन्होने कहा कि मुख्य सचिव राजबाला बर्मा पर खुद सरकार मे शामील मंत्री के द्वारा आरोप लगाया जा रहा है लेकिन उसका जबाब नही देना और भी खतरनाक है। उन्होने कहा कि आरोप तो किसी पर भी लग सकता है लेकिन उसका जबाब नही देना ऐ बताता है कि मामला और भी संगीन है। उन्होने कहा कि इस मामले को लेकर जे वी एम अगामी विधानसभा सत्र में उठा कर राजबाला बर्मा पर कार्रवाई की मांग करेगी। उन्होने वर्तमान सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाए। उन्होने कहा कि वर्तमान सरकार कह रही है कि रघुवर की तीन साल की सरकार बेमिसाल सरकार। लेकिन कोई व्यक्ति ऐ बता दे कि वर्तमान रघुवर सरकार कोई भी तीन साल तीन काम किए है। लेकिन उन्होने तीन साल मे 13 ऐसा काम किए है जिसे झारखंड की जनता कभी नही भुला पाएगी। उन्होने कहा अगर सरकार के खिलाफ जनता आवाज उठाती है तो सरकार उस पर गोली चलवाती है। यही कहा जाए सरकार आवाज दबाने के लिए पुलिस का उपयोग कर रही है। उन्होने कहा कि वर्तमान रघुवर की सरकार गुण्डो की सरकार बन गई है। बाबुलाल ने कहा कि जब रघुवर की सरकार बनी थी कि तब राज्य में चार सौ से पांच सौ बिजली उत्पादन होता था। इनके कार्यकाल पर तो घटकर 150 मेंगावट हो गया। उन्होने कहा कि साफ तौर वर्तमान रघुवर सरकार को गुण्डो की सरकार बताया।

