
जमशेदपुर।


दक्षिणपूर्व रेलवे ने नई समय सारिणी को जारी कर दिया है। इसका असर चक्रघपुर रेल मंडल होकर चलनेवाली कई ट्रेनों पर भी पड़ेगा। जिसमे प्रमुख रुप से रांची- हावड़ा इन्टरसिटी एक्सप्रेस. टाटा- हटिया पैसेजर मे पड़ेगा।
जानकारी अनुसार (58142) हटिया-टाटा पैसेजर के समय मे बदलाव किया गया है। यह ट्रेन अब दोपहर में 2.05 मिनट में रांची से प्रस्थान करेगी। पहले यह ट्रेन शाम के 6.00 बजे खुला करती थी। हावड़ा टाटानगर- रांची इन्टर सिटी(22891) का हावड़ा से खुलने के समय में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन अब हावड़ा से दिन के 12.50 मिनट प्रस्थान करेगी। पहले यह ट्रेन का खुलने का समय अपहारण 3.10 था।वही (22892) रांची- टाटानगर-हावडा इन्टरसिटी एक्सप्रेस रांची से सुबह 6.10 के जगह 6.55 प्रस्थान करेगी। इसके अलावेवही हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस (12021) अब हावड़ा से सुबह 6.25 के स्थान पर पॉच मिनट पहले 6.20 मिनट पर खुलेगी।संतरागाछी-आनन्दबिहार एक्सप्रेस(22857) संतरागाछी से सुबह 8.50 के जगह सुबह 8.55 में प्रस्थान करेगी।टाटा-खड़गपुर(18023) पैसेजर टाटानगर से 11.15 के जगह 11.20 में खुलेगी।वही (58104) बड़बिल-टाटा पैसेजर बड़बिल से सूबह 5.15 की जगह 5.20 को प्रस्थान करेगी। 58110 गुवा-टाटा पैसेंजर गुवा से दोपहर 1.20 की जगह 1.30 में खुलेगी।(78034)गुवा-टाटा (डेमू पैसेजर) शाम के 6.55 की जगह सात बजे गुवा से प्रस्थान करेगी।

