
संवाददाता


जमशेदपुरः मारवाड़ी युवा ब्राह्मण संघ के तत्वावधान में आगामी 4 जून से साकची स्थित रवींद्र भवन में भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जायेगा. यह जानकारी मंगलवार को बिष्टुपुर के कांट्रैक्टर्स एरिया में स्थित होटल कैसल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संघ पदाधिकारी प्रकाश शर्मा, ज्ञानचंद जायसलाल, दुर्गा प्रसाद शर्मा, राज जायवाल व सुनील ठक्कर ने संयुक्त रूप से दी.
श्री शर्मा ने बतायाकि यह आयोजन दिन के साढ़े तीन बजे से शाम सात बजे तक होगा. सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के दौरान व्यासपीठ पर विराजित होंगे तथा मर्मज्ञ शांतिदूत देवकीनंदन जी महाराज. श्री शर्मा ने कि महाराजश्री की जीवन की यह 1008वीं भागवत कथा है. व्यासपीठ के प्रधान सेवक होंगे श्यामलाल ज्ञानचंद जायसवाल.
श्री शर्मा ने बताया कि महाराजश्री के साथ लगभग 30-35 लोगों का दल श्रीधाम वृंदावन से आयेगा और नित्य वैदिक अनुष्ठान के साथ कथा क्रम में पाठ व संगीत का वादन भी करेगा. श्री शर्मा ने जानकारी दी कि श्रीधाम साउंड सिस्टम आयेगा. बरसाने के कारिगर करेंगे मंच सज्जा. आयोजकों ने एक-एक पक्ष को यादगार बनाने के लिहाज से आयोजन की हर तैयारी पर ध्यान दिया जा रहा है.पूज्य महाराज जी के कथा प्रवाह को प्रभावी बनाने के लिए श्रीधाम से ही उन्नत किश्म का साउंड सिस्टम मंगाया जा रहा है,जबकि बरसाने के कारिगर मंच सज्जा करने के लिए आ रहे हैं.
शांतिदूत देवकीनंदन महाराज जी का परिचय एक नजर में
12 सिंतबर 1978 को श्रीकृष्ण की जन्म स्थली मथुरा में श्री राजवीर शर्मा के घर जन्मे श्री देवकी नंदन महाराज ने महज छह वर्ष की आयु में ही घर को त्याग कर धर्म संस्कार व पुरातन संस्कृति के संरक्षण हेतु अपनी यात्रा आरंभ की और मात्र तेरह साल की आयु में अपने गुरुश्री अनंत श्री विभूषित भागवत आचार्य पुरुषोत्तम शरण शास्त्री के आशीर्वाद से पुराण व वेदों का अध्ययन कर के पूज्य महाराज जी ने कथा रस का वितरण जन मानस के बीच करना आरंभ किया. अपने चार भाई व दो बहनों में अपने पिता के द्वतीय संतान श्री महाराज जी निंबारक संप्रदाय की दीक्षा ग्रहण करते हुए 18 वर्ष की आयु में अपने गुरु महाराज के आश्रम में वेद व श्रीमद्भागवत का अध्यापन भी आरंभ किया और इनके असाधारण समर्पण को देखते हुए इनके गुरुश्री ने इनको ठाकुरजी महाराज की उपाधि प्रदान की. पूज्य महाराज पिछले दस सालों से संस्कार व आस्था चैनल पर कथा प्रवचन के माध्यम से आमजनों में श्रीकृष्ण लीला का प्रवचन कर रहे हैं. इनका उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या के विरुद्ध जागृति लाना, वृद्ध माता-पिता की सेवा के लिए नयी पीढ़ी को प्रेरित करना, गौ सेवा से विमुख होते हिंदुओं को पुनः गौ सेवा से जोड़ना, मेधावी व जरूरतमंद विद्यार्थियों में पुराणों व वेदों के अध्ययन का संस्कार डालना व विकलांकजनों की सहायतार्थ अनुष्ठान करना है. अब तक एक हजार से अधिक कथा का वाचन इन्होंने देश-विदेश में किया है.
4 जून को निकलेगी शोभा यात्रा
भागवत पुराण की मंगल कलश यात्रा सह शोभा यात्रा 4 जून गुरुवार को सुबह साकची राजेंद्र विद्यालय के समीप स्थित दुर्गा बाड़ी मंदिर से सुबह साढ़े आठ बजे से नारी जागरण समिति की देख-रेख में आयोजन स्थल रवींद्र भवन तक जायेगी. इसमें कोई श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं. उनको निःशुल्क पंजीकरण कराना होगा. कलश यात्रा में शामिल होने के लिए पंजीकरण हेतु मानगों में लाला जोशी से (92635-17678), कदमा जीतेश शर्मा से (9470126316), सोनारी से दीपक शर्मा (94701-28101), जुगसलाई में राणी सती मंदिर के पास जगदीश शर्मा से संपर्क किया जा सकता है.

