
जमशेदपुर।
गुरुवार को लोकसभा में पारित हुए ट्रिपल तलाक पर क़ानून को मुस्लिम महिलाओं के सम्मान में मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस बिल को महिलाओं के गरिमा और आत्मसम्मान का हितैषी बताया। कहा कि वर्षों से भारतीय जनता पार्टी या मामले में संजीदा रही है। कहा कि सबका साथ और सबका विकास की नीति पर चलते हुए मोदी सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिया। बताया कि यह निर्णय किसी समुदाय, मज़हब के ख़िलाफ़ नहीं बल्कि महिलाओं की गरिमा और आत्मसम्मान को खिलौना समझने वालों के ख़िलाफ़ निर्णायक सिद्ध होगा।

