
संवाददाता,जमशेदपुर,1 मार्च


साकची थाना एरिया स्थित मिल्खीराम मार्केट के पास स्थित बिल्डिंग के गोदाम में हुई आगजनी से लाखों रुपए की संपत्ति जल कर राख हो गई है. घटना के बाद वहां पूरी तरह अफरा–तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को इंफॉर्म किया. इसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया. हालांकि तब तक सारे सामान जल कर राख हो चुके थे. ढाई लाख रुपए भी जलकर हो गए राख घटना अर्ली मार्निंग की है. जानकारी के मुताबिक सिटी में विंटर कलेक्शन की दुकान लगाने वाली कश्मीरियों द्वारा मिल्खीराम मार्केट के पास स्थित आदर्श अब्दूल अपार्टमेंट में गोदाम लेकर वहां सामान रखा जाता था. वे सभी वहीं रहते भी थे. घटना के वक्त यहां काफी मात्रा में कंबल, स्वेटर के अलावा दूसरे गर्म कपड़े स्टॉक किए गए थे. इस गोदाम में अब्दूल सलीम सहित दूसरे 10-12 कश्मीरी भी साथ में ही रहते थे. वे अपना कैश भी वहीं रखते थे. संडे की मार्निंग सभी बिजनेस पर निकल गए. इस बीच वहां आग लग गई. आगजनी में ढाई लाख रुपए कैश के अलावा लगभग ढाई लाख रुपए कीमत के सामान जल कर राख हो गए. शॉर्ट सर्किट से लगी आग इस बीच उस गोदाम में आग लग गई. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. हालांकि शॉर्ट सर्किट होने के कारणों के बारे में किसी को स्पष्ट जानकारी नहीं है. आग लगने की जानकारी मिलते ही वहां अफरा–तफरी मच गई. लोगों इस बात को लेकर भी डर कायम हो गया कि अगर आग बढ़ गई तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है. टाटा स्टील फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया आग पर काबू इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम को आगजनी की जानकारी दी गई. इस बीच घटना की जानकारी डिस्ट्रिक्ट फायर ऑफिसर गंगा खलको को हो गई. उस वक्त वे सोनारी एयरपोर्ट पर एक दमकल के साथ सीएम ड्यूटी में तैनात थे. उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी टिस्को फायर ब्रिगेड को दी और मौके पर पहुंचने को कहा. तब तक गोलमुरी फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका. घटना के वक्त तीन दमकल की थी सीएम ड्यूटी में तैनाती जानकारी के मुताबिक जिस वक्त घटना हुई, स्टेट के सीएम रघुवर दास सिटी में थे. एग्र्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में साध्वी ऋतंभरा के प्रोग्र्राम के मद्देनजर भीड़ को देखते हुए सेफ्टी की लिहाज से यहां फायर ब्रिगेड की दो गाडिय़ां तैनात की गई थी. इसके अलावा एयरपोर्ट पर भी फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी तैनात थी, जिस कारण आगजनी के बाद तत्काल गोलमुरी फायर डिपो से दमकल को वहां नहीं भेजा जा सका. हालांकि बाद में गोलमुरी फायर डिपो का एक दमकल भी वहां पहुंचा और आग बुझाने में मदद किया गया. कंजस्टेड एरिया होने के कारण होती है प्राब्लम इससे पहले भी साकची मार्केट में आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. शालिनी मार्केट में हुई आगजनी में लाखों की संपत्ति जल कर राख हो गई. साकची स्थित संजय मार्केट, शालिनी मार्केट व स्टेट माइल रोड की दुकानें काफी घनी व संकरी हैं. इस कारण आग लगने की स्थिति में फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों को यहां पहुंचने में काफी प्राब्लम फेस करनी पड़ती है. मिल्खीराम मार्केट के पास भी रोड के दोनों ओर व्हीकल्स की पार्किंग कर दी जाती है. इसके अलावा दुकानदार सामानों को रोड के किनारे रखकर डिस्प्ले करते हैं. इससे भी आने–जाने वाले लोगों को काफी प्राब्लम झेलनी पड़ती है. हादसे की स्थिति में इन जगहों पर अफरा–तफरी का माहौल कायम हो जाता है.

