
समर्पण और निष्ठां पूर्वक कर्तव्य निर्वहन करने वालों को मिलेगा प्रशस्ति पत्र
जमशेदपुर। मानगो क्षेत्र में दुर्गा पूजा एवं मुहर्रम को बिना किसी अव्यवस्था के शांति पूर्वक संम्पन्न कराने को लेकर कार्यपालक दंडाधिकारी सह मानगो अक्षेस के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने मानगो क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों, पुलिस कर्मियों, पूजा समितियों, शांति समितियों और आम नागरिकों को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि मानगो क्षेत्र में दोनों त्योहारों के दौरान समरसता, शांति एवं सौहार्द्य बनाये रखने में जिन जिन लोगों ने पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से कर्तव्यों का निर्वाहन किया है उन्हें इसी सप्ताह एक सामूहिक आयोजन कर प्रशस्ति पत्र किया जायेगा।

