
जमशेदपुर।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के टेल्को मंडल ने बुधवार शाम जोजोबेड़ा अंतर्गत कृष्णानगर निवासियों के बीच दीपावली के मद्देनजर पटाखे,मिठाईयां और दीपक-रुई का वितरण किया। इस दौरान बतौर मुख्यातिथि भाजपा के जिला मीडिया प्रवक्ता अंकित आनंद के अलावे भाजयुमो के टेल्को मंडल प्रभारी इंदरजीत सिंह मौजूद रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ने की। मौके पर मुख्यातिथियों ने बस्तीवासियों के बीच पटाख़े और मिठाईयां बांटे। इस दौरान भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने युवा मोर्चा के उक्त प्रयास को सराहते हुए कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए दीपावली सार्थक और सुलभ बनाने के ध्येय से आयोजित यह कार्यक्रम बेहद प्रशंसनीय है। मौके पर विशेष रूप से भाजयुमो जिला सोशल मीडिया प्रभारी इंदरजीत सिंह,दिलीप कुमार,सोनू श्रीवास्तव, संदीप शर्मा,रिहान खान,नीरज कुशवाहा,रवि कश्यप,अजीत जायसवाल,आलोक पांडेय, अमित कुमार,गौरव कुमार समेत अन्य मौजूद थें।

