
अमीत साह सहित कई वीवीआईपी आने की संभावना


जमशेदपुर।
अगामी 17 फरवरी को पश्चिम सिहभुम सासंद सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ व श्रीमती मालती गिलुआ की बेटी लवली गिलुआ की शादी होने जा रहा है। इस विवाह समारोह में भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह ,केन्दीय मंत्री ,राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास , मंत्री सांसद /विधायक समेत संग़ठन के वरीय नेता गण ,पूर्व मुख्यमंत्री गण समेत दिग्गजो को निमत्रंण दिया गया है। यह वैवाहिक कार्यक्रम चक्रधरपुर मेन रोड एनएच 75 मारवाड़ी उच्च विद्यालय मैदान संपन्न होगा।
वही इस बात की पृष्ठि खुद प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने BJNN से बातचीत मे की है। उन्होने कहा कि उनकी बेटी का विवाह 17 फऱवरी को चक्रघरपुर मे होने जा रहा है। इस शादी में करीब एक हजार VIP सहित पांच हजार लोगो की शामील होने की उम्मीद है। उन्होने कहा कि शादी का निमत्रंण कार्ड प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह ,केन्दीय मंत्री ,राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास , मंत्री सांसद /विधायक समेत संग़ठन के वरीय नेता गण ,पूर्व मुख्यमंत्री को निमत्रंम पत्र दे दिया गया है। वे आए बेटी की शादी में वर – वधु को आर्शीवाद दे।
जानकारी अनुसार इस शादी तान्तनगर प्रखण्ड के गाजिया गांव के रिटायर्ड ex इंजीनियर चंद्रमोहन आलडा व श्रीमती कुंती आलडा के पुत्र डॉक्टर हेमन्त आलडा के साथ परिणय सूत्र में बंधेगी। वहीप्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ व श्रीमती मालती गिलुआ की पुत्री लवली भी मेडिकल की तैयारी कोटा में कर रही है।

