
कोई हताहत नही। ,पुलिस घटना स्थल को किया सील


जमशेदपुर।
शहर के बीचो बीच बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी आश्रम के पास एक डस्टबीन मे बम फटने से पुरे ईलाके मे सनसनी फैल गई।हालाकि इस घटना मे किसी की हाताहात होने की खबर नही है। लेकिन जिस डस्टबीन बम फटा है उस डस्टबीन के पऱखच्चे उड़ गए हैं.।
बताया जाता है कि बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी मंदिर और एस एस पी और उपायुक्त के आवास से 200 मीटर दुरी पर स्थित जुस्को के डस्टबीन मे जोरदार घमाका हुआ।डस्टबीन के परखच्चे उड गए।हालाकि रात होने के कारण उस रास्ते आम लोगो का आना जाना कम होता है . इसलिए नुकसान कम हुआ. यदि सोमवार की ये घटती तो काफी जानमाल का नुकसान हो सकता था। इस घटना के बाद घटना स्थलपर जिले के उपायूक्त ड़ॉ अमिताभ कौशल .एस एस पी अनुप टी मैथ्यु के अलावे सांसद विधुत वरण महतो और मंत्री सरयू राय पहुंच चुके है।
वही इस सदर्भ मे एस एस पी अनुप टी मैथ्यू ने कहा कि कालीबाड़ी रोड मे बम फटने की घटना हुई है।पुलिस उस रोड को सील कर दिया है । सोमवार को बम निरोधक दस्ता रांची से जमशेदपुर पहुंचेगी ।फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।


