
जमशेदपुर।


पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद एवं जिला सचिव बबलू झा एवं नवीन कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि विगत कई माह से बारीडीह बस्ती स्वर्णरेखा नदी के किनारे सरकार के उच्च पदाधिकारी के आख में धुल झोक कर एन जी टी के मानकों को ताक पर रख कर नदी को प्रदूषित कर दिया गया, जो घोर अपराध की श्रेणी में आता है, साथ ही इस कृत्य के लिए जो भी अधिकारी संलिप्त पाए जाते हैं, तो उन्हें नदी एवं पर्यावरण प्रदूषण का दोषी माना जाना चाहिए, अब यह देखना है कि घोर लापरवाही वरतने वाले विभाग के पदाधिकारी के प्रति उच्च पदाधिकारी और मुख्यमंत्री कार्यवाही करते या उन्हें संरक्षण देते हैं, आम जनता को ज्ञातव्य रहे कि उक्त नदी के किनारे पचास हजार श्रद्धालु छठ पर्व मनाने पहुँचते हैं । अब सरकार बतायें की छठ पर्व गंदगी, बदबु के बीच कैसे मनायेगे बस्ती के निवासी। लगता है कुछ पदाधिकारी को कुछ बात समझ में तथा सुनाई भी नहीं देती हैं, विगत दिनों मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा था कि उक्त स्थल पर पार्क तथा छठ घाट बनेगी। नेताओं ने कहा कि क्या एैसे सरकार चलती हैं, हो सकता है कि उक्त स्थल पर किसी भूमि माफिया का नजर पड़ गई होगी। कांग्रेस पार्टी जिला अध्यक्ष बिजय खां के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन करेगी तथा मामले को उजागर करने का कार्य करेगी ।

