
जमशेदपुर।


छठ महापर्व को मध्यनजर रखते हुए बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया सुनील गुप्ता के नेतृत्व में आज पंचायत प्रतिनिधियों ने बागबेडा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत पोसतो नगर स्थित लकड़ियां बागान छठ घाट, गणेशपूजा मैदान स्थित छठ घाट, काली मंदिर स्थित छठ घाट इत्यादि छठ घाटों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों से मिलकर छठ घाट का साफ-सफाई भी किया गया और छठब्रतधारियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो इसके लिए पंचायत प्रतिनिधि तैनात रहेंगे ।
निरीक्षण में मुख्य रुप से वार्ड सदस्य भवनाथ सिंह , कुसुम देवी, मीना देवी , पूनम कुमारी, जयराम सिंह , समाज सेवी केशव सिंह , संजय सिंह , मिट्ठू अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।
वहीं दूसरी तरफ पंचायत प्रतिनिधियों ने खरकाई नदी स्थित बडौदा छठ घाटों का भी निरीक्षण किया और वहां भी साफ सफाई किए ताकि छठ व्रत धारियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।

