
जमशेदपुर।
एम जी एम थाना क्षेत्र के डिमना रोड के आशियान कॉलोनी के पास अज्ञात बाईक सवार के द्वारा राहगीर को घक्का मार दिया जाने से मौत हो गई । वही घटना के विरोध मे आरोपी बाईक सवार की गिरफ्तारी के साथ साथ मुआवजा की मांगो को लेकर स्थानिय लोगो ने सड़क जाम कर दिया।


इस सदर्भ मे बताया जाता है कि डिमना रोड मे गंगाधार प्रमाणिक सैलुन चलाते है। सुबह उन्होने सैलुन खोल कर अपने सैलुन को साफ करके कचड़ा फेकने रोड के पार करने वक्त तेज गति से पल्सर मोटर साईकिल ने उन्हे घक्का मार दिया। घक्का मारने के बाद वे वहां ही गिर पड़े । स्थानिय लोगो के प्रयास से उसे ईलाज के लिए एम जी एम अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।
वही ग्रामीणो के जैसे ही जानकारी हुई कि गंगाघर प्रमाणित मौत हो गई है तो लोगो ने बाईक चालक की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर डिमना रोड को जाम कर दिया।

