
बहरागोड़ा:


झारखण्ड-प.बंगाल सीमा पर स्थित पारुलिया गाँव में गाजन पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं के भारी भीड़ उमड़ी. उल्लेखनीय है की हर जगह चैत्र संक्रांति के दिन गाजन पर्व मनायइ जाती है लेकिन पारुलिया गाँव में जेष्ठ माह के पंद्रह तारीख को गाजन पर्व आयोजित होता है. छेत्र के प्रवीण लोगों के अनुसार सदियों पहले एक भक्त को आये सप्नादेश के कारण जेष्ठ माह के पंद्रह तारीख को गाजन पर्व आयोजित होते आ रहे हैं. इसके पहले चैत्र संक्रांति के दिन ही गाजन पर्व आयोजित होते थे. छोटा पारुलिया गाँव के पवित्र तलाव में स्नान के बाद भक्तों ने हैरतंगेज करतब दिखाए. पीठ एवं जीव पर कीलें घोंस कर जलती आग पर चलकर अपार शिव-भक्ति का प्रदर्शन किया. शोभा यात्रा के साथ बड़ा पारुलिया गाँव में स्थित शिव-मंदिर पहुंचे एवं पूजा अर्चना की, उसके बाद रात भर छौ नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किये गए. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्रिश्नापदो चाँद, मनोज कुमार ओझा, सनत कुमार ओझा, मृगंक शेखर संदा, नीलरतन शिट, भबानी शंकर मैती महत्वपूर्ण भूमिके निभाए.
-कृष्णेंदु घोष

