
जमशेदपुर।
भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष में बलिदान हुए अमर क्रांतिकारी चन्द्रशेखर आज़ाद की 87वीं पुण्यतिथि भोजपुरी नवचेतना मंच ने बलिदान दिवस के रूप में स्मरण किया। मंगलवार को गोलमुरी चौक पर हनुमान मंदिर के समक्ष मंच ने श्रद्दांजलि कार्यक्रम आयोजित की। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान पर चर्चा की गयी। मौके पर मंच के संस्थापक सह प्रांतीय अध्यक्ष अप्पू तिवारी ने कहा कि शहीद क्रांतिकारियों ने अंग्रेजी हुकूमत के हर जुल्म व शोषण का विरोध किया और हंसते-हंसते मौत को गले लगाने में देर नहीं लगायी थी। चंद्रशेखर आजाद के जीवन से आज के युवाओं को प्रेरणा लेने की जरूरत है। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भोजपुरी नवचेतना मंच के नवमनोनित जिलाध्यक्ष निशांत मिश्रा ने कहा कि ‘आज़ाद’ जी से प्रेरणा लेते हुए हम युवाओं को राष्ट्र के प्रति समर्पण और त्याग की भावना विकसित करने की आवश्यकता है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद मोमबत्ती जलाकर नमन किया। मौके पर मंच के अप्पू तिवारी ,निशांत मिश्रा ,अंकित मिश्रा,शिवराज शर्मा ,ओम प्रकाश ,हरेंद्र सिंह,नीरज दुबे अरुण शुक्ला ,सूरज सिंह ,सुभम सिंह,हर्ष सिंह,राज सिंह,रजत सिंह, पियूष राय समेत अन्य मौजूद थे।

