
जमशेदपुऱ।


बीते 19 दिसबंर की देर शाम हुए निरजंन सिह हत्याकांड के अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यलय में प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा(युवा) के कार्यकर्ताओ पर पुलिस ने जमकर लाठी बरसाई। इस दौरान हुए भगद़ड़ में कई कार्यकर्ता , राहगीर सहित कई पत्रकारो को भी चोटे लगी। वही इस घटना के बाद उपायुक्त कार्यलय में कुछ देर मे उहापोह की स्थिती उत्पन्न हो गई।वही इस घटना के बाद बिना ज्ञापन दिए ही अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा(युवा) के कार्यकर्ता वापस लौट गए।
वही लाठी चार्ज की घटना से इनकार करते हुए वहां मौजुद सीसीआर(डी एस पी) सुधीर कुमार ने बताया कि बिना ईजाजत के इनके द्वारा उपायुक्त कार्यलय मे प्रदर्शन किया जा रहा था। उपायुक्त कार्यलय के गेट को जाम कर दिया गया। इस कारण उन्हे भागया गया।
उल्लेखनीय है कि बीते 19 दिसबंर की देर शाम को साकची थाना क्षेत्र में होटल दयाल और नागरमल के बीच वाली सड़क में अपनी बाईक पर बैठे निरजंन सिहं की हत्या अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

