
जमशेदपुर।


बिष्टुपुर के खालसा क्लब में झारखंड राज्य के सभी जिलों के पूर्व युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्षों एवं पूर्व युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में पूर्व युवा साथियों से कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने पर विचार किया गया।
उक्त बैठक में मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार उपस्थित थे। डॉक्टर अजय कुमार ने अपने संबोधन में पूर्व युवा कांग्रेस साथियों को आश्वस्त करते हुए यह कहा की पारदर्शी तरीके से पद एवं टिकट का मौका दिया जाएगा पूर्व युवा साथियों को आवाहन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के आंदोलन को धारदार बनाने पर बल दिया जाएगा। झारखंड युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जयशंकर पाठक ने अपने वक्तव्य में यह आश्वस्त करते हुए कहा की निश्चित रूप से पूर्व युवा साथियों द्वारा पार्टी का आंदोलन धारदार बनाई जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री जयशंकर पाठक एवं मानस सिन्हा द्वारा आयोजित की गई। जिला युवा कांग्रेस जमशेदपुर के पूर्व अध्यक्ष विजय यादव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

