
जमशेदपुर।
प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा(युवा) पर पुलिस के द्वारा बरसाई गई लाठियां के दौरान कई पत्रकार भी घायल हो गए है। वही इस घटना के बाद पत्रकारो ने उपायुक्त के पास जाकर अपना रोष प्रकट किया वही पत्रकारो की शिकायत सुनने के बाद उपायुक्त ने आश्वसन दिया कि इस घटना की पूरी जांच एक कमेटी बनाकर की जाएगी। उस कमेटी में पत्रकारो को भी शामील किया जाएगा। उन्होने साफ तौर पर कहा कि वे इस मामले में काफी गंभीर है। उन्होने पत्रकारो को आश्वस्त किया। जिले के पत्रकारो के साथ फिर कभी ऐसी घटना नही होगी।

