
जमशेदपुर।


बुधवार की देर शाम बहारागोड़ा के महुली चौक पर पुआल से लदे एक ट्रक में बिजली के तार से स्पर्श हो जाने से आग लग गई। हालाकि स्थानिय लोगो के प्रयास से ट्रक को जलने से बचा लिया गया। लेकिन ट्रक में रखे पुआल पुरी तरह जल कर राख हो गया।
वही घटना की पृष्ठि करते हुए बहारागोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार सिहं ने कहा कि ट्रक जलने से तो बच गया। लेकिन ट्रक में रखा पुआल पुरी तरह जल गया।यह आग बिजली के तार से सटने के कारण लगी है। उन्होने बताया कि महुली चौक के पुआल से लदे ट्रक जैसे ही एन एच -33 सड़क चढने के दौरान ट्रक का सम्पर्क 33 हजार वोल्ट के तार से हो गया। तार के सम्पर्क में आने के बाद वहां स्पार्क किया और वह स्पार्क के कारण पुआल में आग लग गई।और वह आग विकराल रुप लेने लगा। स्थानिय लोगो अग्निशामक विभाग को इसकी जानकारी दी।और अपने स्तर से आग बुझाने में लग गए। स्थानिय लोग और दमकल के प्रयास से आग पर काबु पा लिया गया।

