
जमशेदपुर।


जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र में घरेलु कलह से तंग आकर एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। वही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।और पत्नी का शव को कब्जें मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम अस्पताल भेज दिया है।
घटना के सबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की सुबह बोड़ाम थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के रहने वाले अम्बूज महतो का सुबह किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ। उसी झगड़ा में गुस्से में आकर उसने कुल्हाड़ी से मारकर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।

