
जमशेदपुर।


सरायकेला-खरसांवा जिला के चांडिल अनुंमडल के नीमडीह प्रखंड के दुमदुमी गांव निवासी जितेन्द्र गोराई की एक मात्र बेटी रुवी गोराई इण्टरमिडीएट आर्टस की छात्रा ने स्टेट सेकेंड टॉपर बन कर कॉलेज के साथ साथ नीमडीह प्रखंड का नाम ही नही बल्कि पुरे सरायकेला-खरसांवा जिला में अपना नाम रोशन किया है। सिंहभुम कॉलेज की छात्रा रुवी गोराई रेाल नंबर 30222 रोलकोड 53010 इण्टर मिडिएट परीक्षा में कुल 396 अंक लाकर गौरव हासिल प्राप्त किया है। रुवी गोराई से पुछे जाने पर उन्होने बताया की में आगे जाकर बैंकीग क्षेत्र में अपना भविष्य वनाना चाहती हुं।
रुवी गोराई के पिता जितेन्द्र गोराई वर्तमान जलसंसाधन विभाग में कार्यरत है।बेटी स्टेट सेकेंड टॉपर बनने से पुरे परिवार काफी खुश नजर आ रहा है। रुबी के पिता ने बताया कि पढाई के प्रति बेटी का लग्न देख कर उन्होने सोचा है कि बेटी जब तक चाहेगी तब तक पढायेगे।आज वह जो भी वह अपने मेहनत और लग्न के कारण है।

