
जमशेदपुर भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल आज पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के नेतृत्व मे एस एस पी श्री अनूप टी metheu से उनके कार्यालय में मिला और बहरागोड़ा में विभिन्न नॉन बैंकिंग कंपनियों द्वारा गरीब ग्रामीणो के रूपये गबन करने की शिकायत की।श्री गोस्वामी ने कहा की चाकुलिया बहरागोड़ा क्षेत्र में विभिन्न नॉन बैंकिंग कंपनियों ने अपना जाल बिछा रखा है और ग्रामीणों को बहला फुसला कर उन्हें मोटे सूद का लालच देकर अपने जाल में फंसा लेती है।इनमे मुख्या रूप से बासिल इंटरनेशनल मग्नोर इंफ्रास्ट्रक्चर निक्ससिल मास इंफ्रा कोलकाता वायर सी शोर प्रमुख है।श्री गोस्वामी ने बताया की वहां के किसानो ने अपनी जमीन बेच कर रुपया इन कंपनियों में लगाया था।अब यह किसान जमीन और पैसे दोनों से से हाथ धो बैठे है।इनके सामने भुखमरी की नोबत आ गयी है।उन्होंने मांग की की जल्दी ही इस संवेदनशील मसले पर कार्रवाई की जाए तथा इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाए ताकि गरीब किसानों को न्याय मिल सके।एस एस पी साहब ने पूरी बातों को ध्यान पुर्वक सुनने के पश्चात इसे काफी संवेदनशील मानते हुए तुरंत डी एस पी संजीव बेसरा जी को इस मामले को पूरी गंभीरता से देखने तथा कार्रवाई को कहा।तथा प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया की वे खुद पुरे मामले पर नज़र रखेंगे।इस अवसर पर देवेन्द्र सिंह नन्द जी प्रसाद दिनेश साव अनिल मोदी डी डी त्रिपाठी हरिकिशोर तिवारी अभय चौबे भुक्तभोगी किसान जमुना गोप एवं अन्य शामिल थे।

