
जमशेदपुर।


जिले के नए एस एस पी रुप में अनूप बिरथरे ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया । एसपी अनुप बिरथरे ने जिले के निवर्तमान एस एस पी अनुप टी मैथ्यु से पदभार लिया है।
इस दौरान पत्रकारो से बातचीत करते हुए नए एस एस पी अनूप बिरथरे ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रो में नक्सल की समस्या समाप्त हो गई है। मगर उस क्षेत्र में अभी भी बहुत कुछ करना बाकी है हमारे सामने शहरी क्षेत्र में काम करना कड़ी चुनौती साबित होगा। क्योंकि जमशेदपुर उद्योग नगरी है हमारी पहली प्राथमिकता होगी जेल में बंद अपराधियों को ट्रायल करा कर उन्हें सजा दिलाना। इसके अलावा शहर में बढ़ते अपराध को हम अपनी टीम के साथ अंकुश लगाने का प्रयास करेंगे। वही महिलाओं के साथ छेड़खानी चोरी और चेन छिनतई जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तार कर इसे समाप्त करना है।
इ स अवसर पर एसएसपी अनूप टी मैथ्यू , सिटी एसपी प्रभात कुमार समेत जिले के सभी डीएसपी मौजूद थे। सभी ने सयुंक्त रुप से फूलों का गुलदस्ता देकर नए एस एस पी का स्वागत किया।

