
जमशेदपुर। धनतेरस के मौके पर सोमवार को लोगों ने जमकर खरीददारी की। इस दौरान शहर मे अनुमानत 200 करोड़ का कारोबार हुआ। इस अवसर पर बिष्टुपुर, साकची, गोलमुरी मुख्य बाजारों में काफी भीड़ देखी गयी। खासकर इलेक्ट्रानिक्स, स्टील के निर्मित बर्तन व सोने-चांदी की दुकानों में सबसे ज्यादा भीड़ देखी गयी।
इसके अलावे वाहन विक्रेताओ के खुब गाड़िया बिकी।लोगो ने कई एक माह पूर्व से अपनी गाड़ियो का इंतजार कर रहे थे। शुभ मुर्हत होते ही वाहनो के दुकान में डिलीवरी लेने के लोग पहुंच गए थे।वही कई दुकानदारो मे देर रात खरीददारी होती रही।
वही नेशनल इलेक्ट्रनिक का मालिक राजा सिहं ने कहा कि इस बार बिक्री पिछले बार की अपेक्षा काफी अच्छी रही । उन्होने कहा कि हमारे दुकान मे सबसे अधिक लोगो ने एल ई डी टीवी को खरीदा । वही युवा लोगो के द्वारा मोबाईल खरीदा गया । उन्होने कहा कि हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी हर खरीद पर ग्राहको को गिफ्ट भी दिया गया। हालाकि भीड़ को देखते हुए कई लोगो ने एक माह पहले से ही अपने अपने समानो को बुक करवा दिया था।
शहर के बाजारो मे अत्याधिक भीड़ को देखते हुए जिला पुलिस सुरक्षा की दृष्टिकोण से कई स्थानो में अतिरीक्त पुलिस बल की तैनातीगी की गई थी.



