
जमशेदपुर।


स्वादेशी अपनाओ के तहत मिट्टी से निर्मित वस्तुएं तथा पूजन समाग्री सामाजिक संस्था औसम इंडिया की ओर से दीपवाली एवं आस्था का महापर्व छठ के शुभ मौके पर शहर के विभिन्न बस्तियों में जरूरतमंदों के बीच जाकर वितरण कर समाज में जागरूता फैलाने का प्रयास किया जायेगा। इस संबंध में बुधवार को दोपहर 12 बजे से संस्था के पदाधिकारियों की एक बैठक मानगो पुल के पास गाँधी घाट में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता राकेश साहू ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में औसम इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष रौशन झा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में महासचिव विजय सिंह उपस्थित थे।
मौके पर छठ पर्व के शुभ आवसर पर आधा दर्जन से अधिक छठ घाटो की साफ सफाई करने और गरीब क्षेत्र की बस्तियों में मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन करने एवं कार्तिक पूर्णिमा के दिन गरीबों के बीच भोग वितरण भी करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए मानगो क्षेत्र से मुकेश यादव, बिष्टुपुर क्षेत्र से अरूणा मुखी, गोलमुरी क्षेत्र से कमलेश साव, सिदगोड़ा क्षेत्र से श्रवण साव, बिरसानगर क्षेत्र से अनुप महतो एवं टेल्को क्षेत्र से संतोष उरांव को जिम्मेदारी दी गयी हैं। बैठक में मुख्य रूप से राजू गोप, मित्रजये महतो, अर्चन महतो, नीरज दुबे, विकाश गोप आदि शामिल थे।

