
जमशेदपुर।


हर बार की तरह इस बार शहर और इसके आस पास क्षेत्र मे दीपावली में चॉयनीज ऑयटमों का बोलबाला देखा जा रहा है। अगर हम सजावटी ऑयटमों की बात करें तो चॉयनीज ऑयटमों से सजावटी दुकानें पटी हुई है। नये-नये ऑयटमों से बाजार भर गया है लोग एक बार देखने के बाद इसे लेने की सोचने पर विवश हो जा रहे है। आम तौर पर चॉयनीज ऑयटमों का मूल्य कम होता है लेकिन सजावटी सामानों में ऐसी बात नहीं है मूल्य थोड़ा ज्यादा जरूर है लेकिन वह आंखो को खूब भा रहा है। इसमें 7 ऑयटम ऐसे है जो बिल्कुल ही नया है। वंदन वाल की बात करें तो यह 20 रूपये से 200 रूपये के बीच आ रहा है इसी तरह दरवाजे के बाजू में लगने वाले झालर की बात करें तो 50 रूपये से 1200 रूपये तक में मिल रहा है घर की छत के बीचो बीच लगाने वाले झालर की बात करें तो यह 100 रूपये से 1000 के बीच आ रहा है इसी तरह फ्रलावर ऑयटम वाला माल भी बिल्कुल नया है जिसका मूल्य 50 रूपय से लेकर 600 रूपये के बीच है गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति को पहनाने के लिए भी नया वस्त्रा पहुंचा हुआ है जिसका मूल्य 10 रूपये से 200 रूपये के बीच है शुभ दीपावली लिखा हुआ ऑयनीज ऑयटम 10 रूपये से 150 रूपये के बीच है इस बार लाइट वाला गणेश-लक्ष्मी भी बाजार में मूरत के रूप में उपलब्ध् है इसका मूल्य 150रूपये 800 रूपये के बीच है इसके अलावा भी चॉयनीज ऑयटमों की भरमार बाजार में है इन्हें देखने के बाद लोगों को खरीदने का जी कर रहा है अभी बाजार की ब्रिकी ज्यादा नहीं बढ़ी है मंगलवार से सजावटी सामानों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद जातायी जा रही है। अभी ज्यादातर लोग रेट पुछ कर ही जा रहे है स्टेशन रोड गुदड़ी मार्केट के सुमन स्टेशनरी के मालिक का कहना है कि आज का चमक-दमक वाला हो गया है जो चीज चमकेगा वहीं बिकेगा और लोग भी उसे ही पसंद करते है चॉयनीज ऑयटम इस मामले में बिल्कुल फीट बैठ रहा है।

