
जमशेदपुर।


जिला प्रशासन के महिला बाल विकास एवं समाजिक सुरक्षा विभाग के द्वारा डायन हत्या जैसे संगिन अपराध रोकने के उद्देश्य से उपायुक्त कार्यलय से जागरुकला रथ को रवाना किया गया। ये रथ पूर्वी सिहभूम के डी डी सी बी महेश्वरी के द्रारा झंडा दिखा कर रवाना किया गया।
यह जागरुता ऱथ पुरे जिले के एक माह तक 11 प्रखण्डो में दो दो दिन कर डायन प्रथा को रोकने के उद्देश्य से जागरुक करेगा। इस रथ में जमशेदपुर के वन स्टांप सेंटर का फोन नबंर भी दिया गया है। जिसके माध्यम से ग्रामीण डायन प्रथा संबधित किसी प्रकार की बाते जानकारी या सुचना दे सकते है। इसके अलावे गांव गांव मे जाकर पंप प्लेट भी बांटा जाएगा।
इस सबंध में उपायुक्त अमीत कुमार ने कहा कि इस रथ के माध्यम से खास कर ग्रामीण क्षेत्र मे डायन शब्द के प्रति भ्रांतिया फैली है। उसे दुर करना है। ताकि इस प्रकार का अंधविश्वास के बारे में ग्रामीणो को बताया जा सके।

