
ट्रक चालक और ट्राफीक पुलिस के बीच मारपीट.दोनो घायल एम जी एम में भर्ती


जमशेदपुर।
मानगो गोलचक्कर के पास आज नो इंट्री के समय एक टेलर मानगो गोलचक्कर के पास आ जाने के काऱण टेलर चालक और सिपाही के बीच जमकर मारपीट हुई ।जिससे दोनो घायल हो गए ।दोनो को इलाज के लिए एम जी एम अस्पताल मे भर्ती कराया गया ।
बताया जाता है कि मानगो थाना क्षेत्र के गोल चक्कर के पास एक टेलर चालक ने नो इंट्री के वक्त अपनी टेलर को घुसा दी थी, जिससे ट्रैफिक सिपाही ने गाडी को रोककर गाडी को थाने ले जाने की कोशिश कर रहा था की टेलर चालक ने ट्रैफिक सिपाही से गाडी पकड़ने को लेकर सिपाही के साथ तू -तू मै -मै करने लगा और दोनों बात -बात पर उलझ गए जिससे टेलर चालक ने रड निकाल लिया और दोनों उलझे ही थे की चालक का सर फुट गया। वही ट्रैफिक सिपाही को भी चोटे पहुंची है इसी को लेकर टेलर चालक ने रोड पर हंगामा करने लगा की मौका देखकर उपस्थित लोगो ने भी बबाल किया और सड़क पर हंगामा करते रहे। जिससे मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो को शांत कराया और टेलर चालक और सिपाही को इलाज इलाज करा रही है।

