
परिजनों ने हत्या की आशंका जतायी, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है


संवाददाता
जमशेदपुरः टाटा मोटर्स के ठेकाकर्मी व परसुडीह थाना अंतर्गत बारीगोड़ा निवासी पिंटू कुमार का क्षत-विक्षत शव टाटा-हावड़ा रेल खंड पर सालगाझुड़ी स्टेशन के समीप बीती रात को मिला. इस घटना से पूरी बस्ती में सनसनी फैल गयी. मृतक की माता ने पुलिस को बताया है कि उसके बेटे की हत्या की गयी है तथा साक्ष्य को छिपाने के लिए शव को रेल लाइन पर फेक दिया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए एमजीएम अस्पताल भेज कर मामंले की जांच शुरू कर दी है.

