
पूर्वी सिंहभूम जिला के लैम्पस से पांच प्रतिनिधियों का चुनाव


जमशेदपुर। झारखण्ड सरकार के वित्त सचिव श्री अमित खरे की पहल पर झारखण्ड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशक मंडल के गठन हेतु लैम्पस के प्रतिनिधियों की एक बैठक आज पूर्वाह्न 11 बजे झारखण्ड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक की बिष्टुपुर शाखा प्रांगण में आयोजित की गयी, जिला सहकारिता पदाधिकारी कृष्णा भगत की अध्यक्षता में सम्पन्न लैम्पस पदाधिकारियों की इस बैठक में स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक की आम सभा में भाग लेने हेतु सर्व सम्मति से पांच प्रतिनिधियों का चुनाव सम्पन्न हुआ, जिसमें परसुडीह लैम्पस से बिजय कुमार सिंह, चाकुलिया के जयपुरा लैम्पस से अरधेन्दू शेखर दास, आसनबनी पोटका लैम्पस से चुनका राम मूर्मू, पटमदा लैम्पस के मोहन चन्द्र बास्के तथा मोसाबनी लैम्पस से शत्रुघ्न प्रसाद को जिला सहकारिता पदाधिकारी ने निर्वाचित घोषित किया। ज्ञातब्य है कि नाबार्ड की पहल पर वित्त सचिव श्री अमित खरे ने यथाशीघ्र स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के निदेशक मंडल के गठन का निर्देश जारी किया था।

