
– लगातार चार बजट पेश करने वाले झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री बनें रघुवर दास
– भाजपा जमशेदपुर महानगर ज़िलाध्यक्ष ने सदन में देखा बजट सत्र


जमशेदपुर।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर मंगलवार को झारखण्ड विधानसभा में पेश किए गए राज्य के आम बजट में सीएम रघुवर दास के नाम एक और उपलब्धि अंकित हो गयी। लगातार चार बार बजट पेश करने वाले वे सूबे के पहले मुख्यमंत्री बन गयें। सरकार को जनसाधारण से मिले विचारों और गहन अध्ययन को केंद्र में रखकर रघुवर सरकार ने बजट तैयार किया। बजट पेश होने के उपरांत जमशेदपुर महानगर के भाजपा नेताओं ने ख़ुशी ज़ाहिर करते हुए इसकी सराहना किया और इसे विकासोन्मुख बताया है।
● लोकोन्मुखी और सर्वहितकारी बजट : दिनेश
भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बजट सत्र को सदन में दर्शक दीर्घा में बैठकर देखा। उन्होंने बजट को लोकोन्मुखी और सर्वहितकारी बताया। कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति के साथ ही सभी सामुदाय,मत,मज़हब,पंथ के जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बजट तैयार किया गया है। इससे सभी का हित और राज्य का समेकित विकास संभव है। कहा कि बजट में शिक्षा,स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। जमशेदपुर में महिला कॉलेज को महाविद्यालय के रूप में उत्क्रमित करने के प्रस्ताव को बड़ी उपलब्धि बताया। कहा कि युवतियों की शिक्षा और साक्षारता दर में काफ़ी वृद्धि होगी। वहीं बजट में युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के अधिक से अधिक अवसरों पर भी ख़ुशी ज़ाहिर किया।
● विकास को रफ़्तार देने वाला बजट : रामबाबू
राज्य के परिवहन प्राधिकार के सदस्य सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामबाबु तिवारी ने बजट को विकास को रफ़्तार देने वाला बताया। कहा कि इस बजट में सभी वर्ग विशेष के लिए सरकार ने सोचा है। कहा कि देवघर, रांची, सिमडेगा एवं निकटवर्त्ती क्षेत्रों में फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए नई परियोजनाएं चलाए जाने का भी बजट में प्रस्ताव है। यह दर्शाता है कि सरकार सभी के उत्थान को संकल्पबद्ध है।
● अंत्योदय को परिलक्षित बजट : बारी मुर्मू
भाजपा जिला उपाध्यक्ष बारी मुर्मू ने कहा कि राज्य का बजट दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय दर्शन को परिलक्षित है। कहा बजट में अंतिम व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने के आवश्यक प्रावधान किए गए है। कुपोषण कम करने के लिए 400 गांवों में 4800 पोषण गार्डेन निर्माण और कुपोषण से पीड़ित बच्चों को मुफ्त में दूध उपलब्ध कराने हेतु अगले वित्तीय वर्ष से ‘गिफ़्ट मिल्क स्कीम’ सरकार की विकासोन्मुख मंशा को दर्शाते हैं। कहा कि बजट में अनुसूचित जनजाति, अभिवंचित वर्गों के अलावे महिला सशक्तिकरण के लिए भी अनेक प्रावधान हैं।
● ‘स्किल झारखण्ड’ निर्माण को केंद्रित बजट : अंकित
जमशेदपुर महानगर भाजपा के प्रवक्ता अंकित आनंद ने बजट को स्किल झारखण्ड निर्माण की दिशा में केंद्रित बताया। कहा कि स्कूली शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और स्वरोज़गार को प्रोत्साहन देते हुए रघुवर सरकार ने युवाओं को विशेष सौगात दिया है। वहीं संपूर्ण बजट संतुलित है जिसे सूबे के सभी प्रमंडलों में बजट पूर्व संगोष्ठी में मिले सुझावों के आलोक में तैयार किया गया है। वहीं मीडिया प्रतिनिधियों के बहुप्रतीक्षित जमशेदपुर और चाईबासा में प्रेस क्लब निर्माण की घोषणा होने पर भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे और महत्वपूर्ण स्तंम्भ को विशेष सम्मान मुहैया कराई गई है।

