
जमशेदपुर।


लेखा वर्ष 2014-15 के वार्षिक बोनस के भुगतान के लिए जुस्को प्रबंधन और जुस्को श्रमिक यूनियन के बीच 12 अक्तूबर 2015 को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया जो 2014-15 के लिए बोनस चार्ट पर आधारित था, जिसपर जून 2015 में सहमति हुई थी।
समझौते पर आशीष माथुर, एमडी, जुस्को और रघुनाथ पांडेय, अध्यक्ष, जुस्को श्रमिक यूनियन सहित कंपनी के अन्य सीनियर अधिकारियों के साथ यूनियन के ऑफिस बियररों ने हस्ताक्षर किए।
पूर्व के प्रतिशत आधारित बोनस समझौते से भिन्न, इस साल का बोनस पूर्व निर्धारित बजट और विभिन्न मानकों पर कंपनी के प्रदर्शन पर आधारित है जैसे कर पूर्व लाभ (पीबीटी), सुरक्षा प्रदर्शन, टीबीईएम स्कोर और कुछ प्रमुख आॅपरेशनल प्रदर्शन मानकों जैसे शिकायतों का अनुपालन, ग्राहकों की प्रतिक्रिया, ट्रांसमिशन एवं डिस्ट्रीब्यूशन लाॅस, ओवरआॅल अनअकाउंटेबल फाॅर वाटर (वअमतंसस नदंबबवनदजमक वित ूंजमतद्ध, ग्राहक संतुष्टि सूचकांक, कचरे की ढुलाई का अनुपालन आदि।
समझौते के अनुसार, त्योहारों के मौसम को ध्यान में रखते हुए पात्र कर्मचारियों के बीच 6.97 करोड़ रु. का भुगतान किया जाएगा। बोनस चार्ट से प्राप्त शेष राशि का भुगतान टीबीईएम परिणामों की घोषणा के बाद की जाएगी जो दिसंबर माह में अपेक्षित है।
यह ध्यान देने योग्य बात है कि टीबीईएम स्कोर में सुधार, बोनस प्रतिशत के निर्धारण के लिए एक पैरामीटर है और मूल्यांकन टीम ने इस साल सितंबर माह में साइट विजिट किया था जिसका अनुपालन दिसंबर 2015 में परिणामों की घोषणा के बाद किया जाएगा।
971 कर्मचारियों को लेखा वर्ष 2014-15 के लिए वार्षिक बोनस का भुगतान किया जाएगा।

