
जमशेदपुर ।


एक बार फिर से चोरों का आतंक देखने को मिला। देर रात चोरों ने जुगसलाई थाना क्षेत्र के पुराना बाजार लाइन स्थित मां वैष्णव ज्वेलरी दुकान को अपना निशाना बनाया। चोर दुकान में रखे पुरे सोने और चांदी के गहने लेकर फरार हो गए। चोरों द्वारा दुकान का ताला काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि लगभग पांच लाख के गहने लेकर चोर फरार हो गए है। हालाकि जिस दुकान में चोरी हुई उसके पास के दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा पुलिस तलाश कर रही है। रात तकरिबन एक बजे में कूछ लोगों को वहां से गुजरते देखा गया है। वहीं एक व्यक्ति को बैग लेकर वहां से गुजरते देखा गया। फिलहाल पुलिस पुरे मामले की छानबीन कर रही है ।

