

जमशेदपुर। 22 जनवरी
सांसद विद्युत बरन महतो ने आज रांची में मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने जुगसलाइ ओवरब्रीज के संबंध में बात की।इसके साथ ही पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव से भी मुलाक़ात की।प्रधान सचिव मस्त राम मीणा ने उन्हें बताया कि रेलवे का एक प्रस्ताव आया है जिसमें रेलवे ने भूमि की कीमत मांगी है।साथ ही यह संचिका मुख्यमंत्री के पास भेज दी गयी है इस पर सांसद श्री महतो ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि रेलवे को यह कीमत दीर्घकालीन अवधि में भुगतान करना है. अत: यदि इस दिशा में प्रयास किया जाए तो यह जमशेदपुर की जनता की एक महत्वपूर्ण मांग पूरी हो सकती है।इस पर मुख्यमंत्री ने सांसद को आश्वस्त किया कि वे जल्दी ही इस पर निर्णय ले लेंगे।. इसके अलावा सांसद ने युसील के लीज नवीकरण पर भी चर्चा की।मुख्यमंत्री ने इस पर अपनी सहमति व्यक्त की।मुसाबनी स्थित एच सी एल तालाब के पुनर्निर्माण के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इसे संबंधित विभाग से इसे करवाएंगे।गोविंदपुर में एलिवेटेड पथ का धानचटानी तक निर्माण के लिए मांग पर डीपीआर बनाने का आदेश दिया गया।इसके अलावा सांसद ने दंड छत्र माल जाति को अनुसूचित जाति में शामिल करने हेतु केंद्र सरकार के पास अनुशंसा करने को कहा।इसपर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस आशय का प्रस्ताव वे जल्द ही भेज देंगे।इसके अतिरिक्त सांसद ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि बहुत सारे सड़कों की घोषणा उनके द्वारा सोनारी के एक कार्यक्रम में की गयी थी।उन सब का कार्यान्वयन अब तक नहीं हो पाया है।उनमें से मुख्य रूप से १)बोटा से बोडाम २)भुइयासिनान से सुसनी ३)बेको से आसनपानी ४)डुमरिया से लायलम घाटी तक ५)श्याम सुन्दर पुर से गुड़ाबांधा है। मुख्यमंत्री एवं पथ निर्माण सचिव ने कहा कि वे सबंधित अधिकारीयो को इस बाबत निर्देश जारी कर रहे हैं।
रवि झा/ हिन्दुस्तान समाचार

