
जमशेदपुर ।


मानगो उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्मण नगर में जमीन विवाद को लेकर दो पड़ोसी आपस में जमकर मारपीट हुई। जिसमे एक पक्ष ने दुसरे पर जोरदार हमला कर दिया, जिसमे रिकेश कुमार नामक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अपस्ताल में भर्ती करवाया गया है।.बताया जाता है कि लक्ष्मी नगर निवासी रिकेश कुमार और उनके पड़ोसी का जमीन में चार दिवारी व पिलर बनाने को लेकर विवाद चल रहा था।जिसपर राकेश ने अपने पड़ोसी से अमिन बुलाकर जमीन की नापी की बात कही, इसके बाद उनके द्वारा रिकेश के साथ हाथापाई की गई थी, मंगलवार को सुबह उनके पड़ोसी ने जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जिसका विरोध रिकेश ने किया और उसी से आक्रोशित होकर उनके पड़ोसी ने ईंटे से उनके सर पर मारकर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया, आनन् फानन ने उन्हें एमजीएम अपस्ताल पहुंचाया गया जहा स उनकी स्तिथि गंभीर बनी हुई है।

