
छात्राओ ने किया कॉलेज मे हंगामा, रिजल्ट प्रकाशन की मांग को लेकर


जमशेदपुर।
जमशेदपुर वीमेस कॉलेज की छात्राओ ने कालेज परिसर मे इण्टर के पुरक रिजल्ट मे हो रही देरी को लेकर जमकर हंगामा किया।इस दौरान कॉलेज के प्रार्चाय के कक्ष मे ताला मे छात्रो के द्वारा ज़ड़ दिया गया। हालाकि प्रार्चाय के द्वारा अश्वसान के बाद मामला शांत हुआ।
वीमेंस कॉलेज के छात्राओं का कहना है कि पिछले 4 दिनों से हमें बताया जा रहा है कि इण्टर पुरक की परीक्षा का रिजल्ट निकलने वाला है लेकिन अभी तक रिजल्ट का कोई अता-पता नहीं है। छात्राओं का यह भी कहना है कि वे लोग काफी दूर से कॉलेज पहुंचते हैं और यहां आने पर पता चलता है कि रिजल्ट नहीं निकला है जिससे हम छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है।
वहीं कॉलेज की प्राचार्यॉ सुजाता सिहां का कहना है कि इंटरमीडिएट का रिजल्ट रांची काउंसिल से आता है उसके बाद कॉलेज में रिजल्ट आता है और रिजल्ट में हो रही है देरी का कारण रांची काउंसिल से है न कि यहां पर कॉलेज में जब वहां से रिजल्ट मिलेगा तो हमलोग यहां जरूर बता पायेंगे।

