
जमशेदपुर।


छेड़खानी से त्रस्त हो कर बस से कुदी ए डी एल स्कुल की छात्रा को डाक्टरो ने अच्छे ईलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल रेफर कर दिया है ।हालाकि छात्रा के परिजनो की माली हालत एसी नही है कि जो उसे इलाज के लिए रांची ले जाया जा सके।वही डाक्टरो के द्वारा घायल छात्रा को रांची रेफर किये जाने बात जिला पुलिस को पता चलने से सीटी डी एस पी एम जी एम अस्पताल पहुंचे और उन्हे पुरा भरोसा दिलाया कि पुलिस के द्वारा उस बच्ची को अच्छे ईलाज के लिए मदद की जाएगी.। उन्होने कहा कि पुलिस ने छात्रा की मेडिकल कागजात को ले लिया है । इस बारे मे टाटा मुख्य अस्पताल मे पता लगाया जा रहे है अगर न्यूरो का ईलाज वहा सभंव है तो वहां भी कराया जाएगा।
गौरतलब है कि शनिवार को स्कूल से घर जाते समय साकची थाना क्षेत्र के हाथी धोड़ा मंदिर के पास मिनी बस मे छेडखानी से परेशान हो कर एक छात्रा ने बस से छलांग लगा दी थी। स्थानिय लोगो के प्रयास से उसे एम जी एम अस्पताल में भर्ती कराया गय़ा था।

