
जमशेदपुर। नवरात्र पूजा ने सूर्य मंदिर मे 1001 कन्याओ पूजन किया जाएगा । इसकी तैयारी शुरु हो चुकी है । इस मामले को लेकर सुर्य मंदिर के प्रागंण में मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता मे एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमे सुर्यं मंदिर मे होने वाले दुर्गा पूजा होने वाले तैयारी की चर्चा की गई । इस दौरान यह निर्णय लिया है कि गत वर्ष की भांति इस बार 21 अक्टुबर को नवमी के दिन 1001 कन्याओ का पुजन कराया जाएगा। भोजन के बाद वस्त्र और दक्षिणा भेट किया जाएगा।इस अनुष्ठान मे मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामील होगे ।


बैठक मे ये भी निर्णय लिया है कि हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी सूर्य मंदिर के प्रागणं मे होने वाली छठ पर्व के अवसर 17 नवबंर को भजन संध्या मे पार्श्वगायिका साधना सरगम भाग लेगी।

