
जमशेदपुर ।


गांधी जंयती के अवसर पर जिला के उपायूक्त ड़ॉ अमीताभ कौशल और एस एस पी अनुप टी मैथ्यु ने मानगो के गांधी मैदान महात्मा गांधी के प्रतिमा को माला पहना कर श्रद्धाजंली अर्पित की।इस अवसर उन्होने कहा कि लोगो को राष्ट्रपिता के दिखाए आदर्शो पर चलना चाहिए। और समाज को संकल्प ले कर अंहिसा रास्ता अपनाये ताकि प्रशासन को कम से कम हिसांत्मक उपाय उठाने पड़े । उन्होने कहा कि यदि स्वस्थय रहने के लिए आपको स्वच्छ रहना पड़ेगा। इसमे सबसे पहले आप अपने आस पास के जगह को स्वच्छ करे । उन्होने कहा कि साफ सफाई का जिम्मा खाली सरकार का ही नही है लोगो को अपनी जिम्मेदारी समझनी पड़ेगी । ताकि एक साफ सुथरा समाज का निर्माण हो सके।
इस अवसर पर जिला के एस एस पी अनुप टी मैध्यु के अलावे कई प्रशासनिक अधिकारी के साथ साथ कॉरपोरेट जगत के लोग भी मौजुद थे।

