
जमशेदपुर।


तीन दिन पूर्व भाजपा के मंत्री सरयु राय पुतला दहन के मामले मे कॉग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ के भाजपा कार्यकर्ताओ का पिटाई का मामला अब तुल पक़ड़ने लगा है । इस मामाले मे भाजपा कार्यकर्ताओ पर कार्रवाई नही होने से नाराज कॉग्रेसी कार्यकर्ताओ ने जिला पूलिस के खिलाफ पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत एस एस पी कार्यालय का घेराव किया । उससे पूर्व साकची स्थित आम बागन मैदान में एकत्र हो कर प सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता से जुलुस की शक्ल में एस एस पी कार्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन करते हुए कार्यालय का घेराव किया । यह प्रदर्शन ३ घंटे तक चला और अपनी मांगो को लेकर हल्लाबोल किया। भारी संख्या में प्रशासन द्वारा पुलिस बल की तैनाती की गई थी । उसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी मांगो को लेकर डेट रहे । अंत में एस एस पी की अनुपस्थिति में सिटी एस पी ने आकर जिला अध्यक्ष को अपने कार्यालय में बुलाकर कांग्रेस द्वारा उठाये गए मांगो पर चर्चा की और आश्वासन दिया कि बहुत जल्द इस पर गंभीरता पूर्वक जाँच कर न्यायोचित कदम उठाया जायेगा ।
घेराव कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष विजय खां, आनंद बिहारी दूबे, आनंदमय पात्रा, ब्रजेन्द्र तिवारी, अमरजीत नाथ मिश्रा, जम्मी भास्कर, सूर्या राव, संजय सिंह आजाद, अखिलेश यादव, आदि शामिल थे ।

