
जमशेदपुर।


सुंदरनगर थाना क्षेत्र के साईं गैस सिलिंडर कंपनी में आज कंप्रेसर ब्लास्ट होने से काम कर रहे एक कर्मचारी घायल हो गए। जिसका ईलाज बिष्टुपुर स्थित मेडिका अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी स्थिती समान्य बताई जा रही है।
घटना की पृष्ठि करते हुए सुदरनगर थाना प्रभारी दिलीप यादव ने कहा कि साईं गैस सिलिंडर कंपनी गैस सिलेण्डर बनाने का काम करती है। गैस सिलेण्डर बनाने के दौरान ही सिलैण्डर विस्फोट हो गया।जिसमे वहा काम कर रहे अमनदीप मंडल नाम का कर्मचारी घायल हो गया।जिसे ईलाज के लिए कंपनी प्रबंधन के द्वारा मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जहां उसकी स्थिती समान्य बताई जा रही है। लेकिन फिर भी पुलिस अपने स्तर मामले की छानबीन कर रही है।

